Viral News: स्टंट दिखाकर लड़का बनना चाहता था हीरो, फिर हुआ ऐसा हाल। 

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का दो ईंटों के बीच में खड़ा हुआ दिखाई देता है और उसके गोल घेरे में नुकीली चाकूदार औजार लगे दिखाई- The boy wanted to become a hero by performing stunts then this situation happened

By INA News Desk
Oct 26, 2024 - 13:10
266 Views
Viral News: स्टंट दिखाकर लड़का बनना चाहता था हीरो, फिर हुआ ऐसा हाल। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स स्टंट दिखाने की कोशिश करता है लेकिन बाद में उसके साथ वह होता है जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा होता है।

  • स्टंट दिखाना शख्स को पड़ा महंगा

वैसे तो सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह की वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें लोगों को इंप्रेस करने के लिए वीडियो को शूट किया जाता है। तो वहीं कई वीडियो सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए बनाए जाते हैं। कुछ यूजर्स तो बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो को देखने के बाद लोग उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक लड़का दो ईंटों के बीच में खड़ा हुआ दिखाई देता है और उसके गोल घेरे में नुकीली चाकूदार औजार लगे दिखाई देते हैं। इसके बाद शख्स ईंटों पर से उछलकर बैक फ्लिप मारता है और उसे फिर से उन्हीं ईंटों पर लैंड करना था। मगर उसका बैलेंस थोड़ा बिगड़ जाता है और ईंट के बीच में रखे खंजर पर उसका एक पैर पड़ जाता है। इसके बाद उसके पैर में चोट लग जाती है और खंजर भी चुभ जाता है। वही पीछे खड़ी एक बुजुर्ग महिला उसके बाद लड़के को डांटने के लिए आगे आ जाती हैं।

  • वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh के नाम से X हैंडल पर अपलोड किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किए हैं तो वहीं कई लोग कमेंट करने से पीछे भी हटते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट किया अब कभी ट्रिक नहीं कर पाएगा ये, दादी इसकी कुटाई करो जोरदार।

Also Read- Viral News: स्कूटी चलाने की पिता छोटी बच्ची को दे रहा था ट्रेनिंग, वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने दी सलाह।

दूसरे यूजर ने लिखा क्यों करते हैं लोग ऐसा रील्स के लिए? तीसरे यूजर ने लिखा क्या मजा आया इसमें भाई को? जबकि एक अन्य यूजर्स ने लिखा अजीब नमूने हैं इस देश में। बाकी के यूजर्स भी तरह-तरह के मजेदार कमेंट इस वीडियो पर लगातार कर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow