Viral News: स्कूटी चलाने की पिता छोटी बच्ची को दे रहा था ट्रेनिंग, वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने दी सलाह।

पिता अपनी बच्ची को स्कूटी चलाना सिखा रहे हों मगर फिर भी बिजी सड़क पर ऐसा करना खतरनाक...

Oct 25, 2024 - 13:28
69 Views
Viral News: स्कूटी चलाने की पिता छोटी बच्ची को दे रहा था ट्रेनिंग, वीडियो हुआ वायरल तो लोगों ने दी सलाह।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता अपनी बेटी को स्कूटी चलाने की ट्रेनिंग देता है। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं।

छोटी बच्ची चल रही थी स्कूटी

इंटरनेट की दुनिया में रोजाना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं। कुछ वीडियो तो लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए बनाए जाते हैं तो कुछ वीडियो लोगों को हैरान और परेशान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची स्कूटी चलाती हुई दिखाई दे रही है। वैसे आपको बता दें कि भारत में वाहन चलाने के लिए 18 वर्ष से ऊपर का होना जरूरी है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक बच्ची जो स्कूल ड्रेस में है, वो स्कूटी को चला रही है। उसके पीछे एक शख्स भी बैठा हुआ है जिसे लोग उसके पिता मान रहे हैं। बच्ची स्कूटी तो काफी अच्छे से चला रही है और ऐसा भी हो सकता है कि पिता अपनी बच्ची को स्कूटी चलाना सिखा रहे हों मगर फिर भी बिजी सड़क पर ऐसा करना खतरनाक है। वीडियो में देखा गया है की बच्ची और उसके पिता ने हेलमेट भी नहीं पहना है। वायरल हो रहा है वीडियो महाराष्ट्र के संभाजी नगर का बताया जा रहा।

Also Read- 'फेक किडनैपिंग’ की रील बनाने के चक्कर में पहुंच गए जेल, 4 लड़कों को पुलिस ने पकड़ा

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को aurangabadinsider नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। वायरल हो रहा है वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किए हैं। इस वीडियो की कैप्शन में लिखा गया है  'छत्रपति सांभाजीनगर से हैरान कर देने वाले दृश्य।' वही इस वीडियो को लेकर लोगों ने कमेंट भी किये है। वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा इसके पापा को गिरफ्तार करो। दूसरे यूजर ने लिखा बच्ची के लिए कोई नफरत नहीं है, मगर पैरेंट्स को जिम्मेदार होना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा पाप हैं ना कुछ नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा यह सब बच्ची की खुशी के लिए है, बस। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow