Viral News: सड़क पर गेंडे के साथ टहलने निकला लड़का, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप...

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान परेशान रह जाएगा...

By INA News Desk
Oct 21, 2024 - 14:39
115 Views
Viral News: सड़क पर गेंडे के साथ टहलने निकला लड़का, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप...
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का सड़क पर एक गेंडे के साथ में बिंदास घूमता हुआ दिखाई दिया है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

  • गेंडे के साथ टहलने निकला लड़का

इंटरनेट की दुनिया में हजारों लाखों वीडियो रोजाना शूट किए जाते हैं। कोई वीडियो तो लोगों को हैरान परेशान कर देते हैं तो कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं तो कई वीडियो लोगों का जमकर मनोरंजन कराते हैं।कुछ लोग तो फेमस होने के लिए वीडियो बनाते हैं। लेकिन आज सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान परेशान रह जाएगा।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि जिसमें एक लड़का बिंदास होकर गैंडे के साथ सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। लड़का गैंडे से डरने के बजाय उसके साथ फोटो क्लिक करवाता है और वीडियो बनवाता है। खास बात यह है कि गेंडे को गुस्सा नहीं आ रहा और वह लड़के के साथ बिंदास सड़क पर फैला हुआ दिखाई दिया है। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरत पर पड़े हुए हैं कि आखिरकार बंदा गेंडे को सड़क पर कैसे निकल पड़ा है।

Also read- Viral News: बाइक पर धूम मचा रहे थे लड़के तभी हुआ कुछ ऐसा पड़ गया महंगा...

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम की आईडी shaileshyadav7649 से अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किए हैं जबकि 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वही इस वीडियो को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। इस वीडियो को लेकर एक यूजर्स ने लिखा है ये जंगली जानवर नहीं, पालतू जानवर लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा  दुबला-पतला लड़का भारी-भरकम गैंडे के साथ कैसे चल रहा है। तीसरे ने लिखा भाई वो भैंस नही गैंडा है, जो तू उसे चराने निकला है। वही बाकी के यूजर्स गेंडे और लड़के को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement