Viral News: सिगरेट की लत में चप्पल को बनाया गजब की जुगाड़, वीडियो देख चकरा जाएगा आपका दिमाग, देखें विडियो। 

वायरल वीडियो में आपने कभी भी चप्पल के अंदर इतनी अच्छी जुगाड़ नहीं देखी होगी जो एक शख्स के द्वारा चप्पल ....

Oct 22, 2024 - 12:07
87 Views
Viral News: सिगरेट की लत में चप्पल को बनाया गजब की जुगाड़, वीडियो देख चकरा जाएगा आपका दिमाग, देखें विडियो। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स के द्वारा एक चप्पल में ऐसी जुगाड़ बनाई गई है जिसे देखने की बात हर कोई हैरान और परेशान है और सोचने पर मजबूर है कि आखिरकार सिगरेट की लत ने क्या बना डाला।

  • चप्पल को बना डाला गजब की जुगाड़

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। कुछ लोग पर ऐसे ऐसे वीडियो बनाते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान और परेशान हो जाते हैं तो कुछ लोग अपने हुनर से जुड़े वीडियो भी शेयर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दोनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आपने कभी भी चप्पल के अंदर इतनी अच्छी जुगाड़ नहीं देखी होगी जो एक शख्स के द्वारा चप्पल के अंदर जुगाड़ बना दी गई। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स चप्पल से एक ट्रे को बाहर खींचता है जिसमें उसने सिगरेट रखा था। उसके बाद दूसरे ट्रे को खींचकर उसमें से माचिस निकालता है और अंत में लगे कागज पर रगड़कर माचिस को जला लेते है। ऐसी जुगाड़ देखने के बाद हर कोई अपनी आंखों को मिलने पर मजबूर हो जाता है।

Also Read- Viral News: सड़क पर गेंडे के साथ टहलने निकला लड़का, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप...

  • वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम से X पर अपलोड किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है' ये वाली चप्पल कहां मिलेगी? वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं जबकि 221 लोगों के द्वारा इस पर लाइक किया गया है। तों वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा है एलियन की लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे वाह क्या चप्पल है। तीसरे यूजर ने लिखा एग्जाम पास करने की चाभी। चौथे यूजर ने लिखा मिले तो मुझे भी बताना भाई। वही वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow