कानपुर न्यूज़: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) को सौंपा ज्ञापन।

Aug 3, 2024 - 14:00
75 Views
कानपुर न्यूज़: राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) को सौंपा ज्ञापन।
  • दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानों में लागू करने, थानों में रैम्प बनाने व दिव्यांग उत्पीड़न कि रिपोर्ट दर्ज करने के मांग।

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) के नाम सम्बोधित ज्ञापन ए.सी.पी. स्वरूप नगर को सौंपा  कर दिव्यांगजन अधिनियम 2016 सभी थानों में लागू करने, थानों में रैम्प बनाने व दिव्यांग उत्पीड़न कि रिपोर्ट थानों में दर्ज करने के मांग की है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों को दिव्यांगजन अधिनियम की जानकारी नही है जिसके कारण दिव्यांगजन अधिनियम के तहत दिव्यांगजन की रिपोर्ट थानों में नहीं दर्ज हो पा रही है।

इसे भी पढ़ें:- हिमांचल प्रदेश में कहर जारी, मृतकों की संख्या 7 पहुंची, कई लापता

अधिकतर थानों में रैम्प न होने की वजह से दिव्यांगजन अपने उत्पीड़न की रिपोर्ट थानों में दर्ज करने नहीं जा पाते है। वीरेन्द्र कुमार कुमार ने कहा कि थानों में दिव्यांगजन के साथ सम्मान जनक व्यवहार होना चाहिए। सम्मान जनक व्यवहार न होने से दिव्यांगजन अपने को उपेक्षित महसूस करते हैं। पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) ने सभी मांगों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow