Bijnor News: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शराबी का तांडव, पुलिसकर्मी समेत चार युवतियों पर हमला। 

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकपुरी में सोमवार रात श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात...

Oct 15, 2024 - 12:53
56 Views
Bijnor News: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शराबी का तांडव, पुलिसकर्मी समेत चार युवतियों पर हमला। 
शिवांगी पीड़िता 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकपुरी में सोमवार रात श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 11 बजे नशे में धुत्त युवक ने कथा वाचक मंडली की चार युवतियों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। युवतियों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शराबी युवक ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। उसने दरोगा और एक सिपाही पर हमला करते हुए दरोगा के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया।

Also read- Bijnor News: बिजनौर में किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस कस्टडी में लड़के की संदिग्ध मौत।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी नशे की हालत में अपराध कर चुका है और छह महीने की सजा काट चुका है। घटना के बाद, मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पीड़ित युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल सुरु कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow