Bijnor News: बिजनौर में किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस कस्टडी में लड़के की संदिग्ध मौत। 

बरामदगी के बाद दरोगा सुनील प्रेमी युगल को लेकर शामली जिले में ठहरा, जहां रात के समय एक चौंकाने वाली घटना घटी....

Oct 14, 2024 - 15:45
95 Views
Bijnor News: बिजनौर में किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस कस्टडी में लड़के की संदिग्ध मौत। 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को अम्बाला से बरामद किया था। इस कार्रवाई को दरोगा सुनील कुमार ने अंजाम दिया। बरामदगी के बाद दरोगा सुनील प्रेमी युगल को लेकर शामली जिले में ठहरा, जहां रात के समय एक चौंकाने वाली घटना घटी। लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा सुनील कुमार लड़के और किशोरी को लेकर शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर अपने घर पर रुका था। पुलिस का कहना है कि लड़के ने वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक लड़के के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि स्योहारा थाने में लड़की के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज था, जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की थी।

Also read- Bijnor News: असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

हालांकि, लड़के की पुलिस कस्टडी के दौरान हुई इस संदिग्ध मौत ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक लड़के का शव पोस्टमार्टम के लिए शामली जिले में भेजा गया है, जहां चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow