Ballia News: राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरूष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला/मण्डलस्तरीय चयन ट्रायल्स।
खेल निदेशालय के तत्वाधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर....
Report- S.Asif Hussain zaidi
बलिया: खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला/पुरूष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 21-22 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सीनियर महिला/पुरूष एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 को वीर लोरिक स्पोटर््स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष/महिला एथलेटिक्स खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष/महिला एथलेटिक्स खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष/महिला एथलेटिक्स खिलाड़ी दिनांक 21 से 22 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हाकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ के जिला/मण्डल की टीम का चयन खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हाकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनंाक 23-28 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सीनियर पुरूष हाकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 को वीर लोरिक स्पोटर््स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष हाकी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष हाकी खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष हाकी खिलाड़ी दिनांक 23 से 28 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ के जिला/मण्डल की टीम का चयन खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 23-25 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूट धाम में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ी दिनांक 23 से 25 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूट धाम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
What's Your Reaction?