Ballia News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन। 

प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 29 सितम्बर...

Sep 12, 2024 - 18:16
36 Views
Ballia News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन। 

Report S.Asif Hussain zaidi

बलिया। प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 कुश्ती एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 29 सितम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में किया जा रहा है। 

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 17 सितम्बर, 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18 सितम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालक कुश्ती खिलाड़ियों की आयु जन्म वर्ष 2007-2008 के मध्य होनी चाहिए और 15 वर्ष की आयु वाले खिलाडी मेडिकल (वर्ष 2009) देकर भाग ले सकते है।

Also Read- Lucknow News: टीचर बने सीएम योगी, दिए छात्रों के सवालों के जवाब- अटल आवासीय विद्यालय में सीएम योगी ने छात्रों के साथ किया संवाद।

जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सब-जूनियर बालक कुश्ती वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जनपद स्तर पर चयनित बालक खिलाड़ी दिनांक 18 सितम्बर, 2024 को मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस जिला खेल कार्यालय, बलिया से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।भार वर्ग-  41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110
                                                

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow