Bijnor News: एक माह पूर्व हुए कब्र से सिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

तंत्र मंत्र के लिए कब्र से सर की चोरी की थी...

Oct 12, 2024 - 18:55
45 Views
Bijnor News: एक माह पूर्व हुए कब्र से सिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर के थाना हल्दौर के एक ग्राम में करीब एक माह पूर्व कब्र खोदकर हुई सर की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।

दरसल पूरा मामला थाना हल्दौर क्षेत्र के ग्राम खारी का है जहाँ एक माह पूर्व फैजान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके पिता कारी सैफुर्रहमान की कब्र से सर चोरी हो गया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी थी। 

Also read- Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी व अवैध गांजे के साथ बदलापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

जिसका पुलिस ने आज एक माह बाद खुलासा करते हुए दो अभियुक्त गण कसिमुद्दीन पुत्र हसिमुद्दीन निवासी खारी और रामवीर पुत्र प्रीतम निवासी फिरोजपुर थाना कोतवाली शहर बिजनौर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह सट्टा खेलने के आदि है और सट्टे के नम्बर के लिए तंत्र मंत्र के लिए कब्र से सर की चोरी की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow