Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी व अवैध गांजे के साथ बदलापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

बदलापुर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी रामरतन उर्फ राजा चौहान 38 बीते दो माह से फरार चल ...

Oct 7, 2024 - 18:18
67 Views
Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी व अवैध गांजे के साथ बदलापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

जौनपुर/बदलापुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत बदलापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बदलापुर पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी रामरतन उर्फ राजा चौहान 38 बीते दो माह से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कररही थी।

सोमवार सुबह उसे देवरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे अभियुक्त अलदहिया थाना के गैंगस्टर राय साहब यादव पुत्र महावीर यादव को पीली नदी के पुल के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा , उप निरीक्षक विवेकानंद सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Also Read- Ayodhya News: बहराइच के बाद अब अयोध्या में भेड़िए की दस्तक- महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow