Ayodhya News: बहराइच के बाद अब अयोध्या में भेड़िए की दस्तक- महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती। 

भेड़िया की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत...

Oct 7, 2024 - 18:09
 0  50
Ayodhya News: बहराइच के बाद अब अयोध्या में भेड़िए की दस्तक- महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती। 

अयोध्या। बहराइच के बाद अब अयोध्या में भी भेड़िये की मौजूदगी ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के आदिलपुर ग्राम खड़भडेपुर में बीती रात एक भेड़िए ने दुर्गा पूजा देखकर लौट रही महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर में किया गया है।

घायल महिला तारावती, जो राजबहादुर की पत्नी हैं, अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा देखने जा रही थीं। तभी रास्ते में अचानक एक भेड़िया सामने आ गया और उसने उन पर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह महिला को बचाया और तत्काल उपचार के लिए दर्शन नगर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

भेड़िये की यह दस्तक केवल यहीं तक सीमित नहीं है। आदिलपुर में हमले के बाद, भेड़िया को उरुवा वैश्य, जमोलिया, आदिलपुर और रेवतीगंज के आसपास भी देखा गया है। यहां तक कि गायत्री पब्लिक स्कूल के पास भी लोगों ने भेड़िए को घूमते हुए देखा। कुछ स्थानीय निवासियों ने अपने मोबाइल कैमरे से भेड़िए की तस्वीरें भी खींची हैं, जो अब वन विभाग को सौंपी जाएंगी।

Also Read- Ayodhya News: फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार- 17 वर्षों बाद राम जन्मभूमि पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया है। कुमारगंज वन रेंज के अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई है और उन्होंने तुरंत एक टीम गठित कर इलाके में भेड़िए की खोजबीन और निरीक्षण का आदेश दिया है। जल्द ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भेड़िए के व्यवहार और उसके संभावित ठिकानों की जांच करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।