Hapur News: बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तगर्त 25 नवजात कन्याओ का मनाया जन्मोत्सव।  

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तगर्त कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया...

Oct 7, 2024 - 18:23
108 Views
Hapur News: बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तगर्त 25 नवजात कन्याओ का मनाया जन्मोत्सव।  

हापुड के गढ़ रोड़ स्थित सी०एस०सी० हापुड़ में जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 10 दिवसीय समारोह के आयोजन एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तगर्त कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 25 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया।

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को बेबीकिट, फूड पैकेट, मिठाई एवं मच्छरदानी आदि उपहार वितरण किये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी डा सुनील कुमार त्यागी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह ने बताया कि सभी को मिलकर भेदभाव मिटाना है कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लियें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें, महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर,

Also Read- Ayodhya News: बहराइच के बाद अब अयोध्या में भेड़िए की दस्तक- महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती।

181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गयी कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय/जिला बाल संरक्षण इकाई से पंकज यादव, मनीष द्विवेदी, रिंकु सिंह, रोहित सिंह, हुमा, एवं वन स्टाप सेन्टर से सोनिया, रविता, रिंकी, आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow