Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्यवाही में 11 नमूने किए संग्रहित,  30 किलो कुट्टू का आटा कराया नष्ट। 

विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कुटू .....

By INA News Desk
Oct 6, 2024 - 19:27
144 Views
Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्यवाही में 11 नमूने किए संग्रहित,  30 किलो कुट्टू का आटा कराया नष्ट। 

हापुड़ । गढ़मुक्तेश्वर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हापुड़ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 30 किलोग्राम कुट्ट का आटा नष्ट करते हुए 11 नमूनों को जांच के लिए भेजा। विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कुटू और सिंघाड़े का आटा खुले में बेचने पर सख्त कार्रवाई की गई है।

शनिवार शाम बनखंडा में विनोद किराना स्टोर से मिश्री का एक नमूना लिया गया। इसके अलावा, पाटिया मंडी हापुड़ में लक्ष्मण किराना स्टोर से साबुत कुटू और सेंदा नमक का एक-एक नमूना लिया गया। हसनपुर रोड शेखपुर खिचरा में विनोद किराना स्टोर से सिंघाड़े के आटे का एक नमूना, बनखंडा में तुषार डेयरी से दही का एक नमूना, और रमेश किराना स्टोर से शमा के चावल का भी नमूना लिया गया।

Also Read- Hathras News: सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के तहत 296 वाहनों के किये चालान।

टीम ने गढ़ के जवाहर गंज मंडी में पवन किराना स्टोर से खुले कुटू के आटे का एक नमूना लिया और 30 किलोग्राम कुटू का आटा नष्ट कर दिया। इसके अलावा, गढ़मुक्तेश्वर में घंटाघर के पास राहुल किराना स्टोर से लाल मिर्च पाउडर और साबूदाना का एक-एक नमूना लिया गया। मीनाक्षी रोड हापुड़ के अनस किराना स्टोर से शमा के चावल का एक और कैलाश किराना स्टोर से कुटु की गिरी का एक नमूना भी संग्रहित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow