Hapur News:  सदस्या की जनसुनवाई बैठक में 18 शिकायत हुई दर्ज,  सामूहिक विवाह योजना के तहत 254 आवेदन पत्र जमा की बारीकी से जांच के आदेश।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा संबंधित थानों के प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश...

By INA News Desk
Oct 22, 2024 - 19:37
151 Views
Hapur News:  सदस्या की जनसुनवाई बैठक में 18 शिकायत हुई दर्ज,  सामूहिक विवाह योजना के तहत 254 आवेदन पत्र जमा की बारीकी से जांच के आदेश।
Advertisement
Advertisement

हापुड़। मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत पारिवारिक विवाद ,दहेज उत्पीड़न, मारपीट संबंधित तथा महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा से संबंधित केस आए। जिसके अंतर्गत महिला हिंसा से पीड़ित 18 महिलाओं की जनसुनवाई की गई। जिनका उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा संबंधित थानों के प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला आयोग की सदस्य ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी पात्र महिला पेंशन से वंचित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जो भी योजनाए संचालित की गई है उसमें पात्र महिलाओं को प्राथमिकता अवश्य दी जाए। इसके उपरांत महिला पुलिस थाने एवं महिला पिंक बूथ तथा पिंक शौचालय की जानकारी की। आयोग  की सदस्या ने अपर जिलाधिकारी से कहा कि प्रधानमंत्री जी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत जनपद में आंगनबाड़ी एवं एएनएम के माध्यम से इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाए। जनपद में अधिक से अधिक पेड़ लगाकर कार्यक्रम को गतिमान बनाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आने वाले आवेदन की जानकारी ली।

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अब तक 254 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी,उप जिला अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, महिला थाना प्रभारी, पंचायती राज विभाग ,जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, के साथ समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । जनसुनवाई कार्यक्रम के पश्चात आयोग की सदस्या द्वारा आर्य कन्या पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में एकेपी की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय से पंकज यादव कनिष्ठ सहायक,मनीष,अमित संरक्षण अधिकारी, रविंद्र कुमार विधी सह परिवीक्षा अधिकारी, हुम, रिंकू सामाजिक कार्यकर्ता,रोहित सिंग आउटरीच कार्यकर्ता,रविता परामर्शदाता,सोनिया केस वर्कर वन स्टॉप सेंटर के साथ अन्य अधिकारी वा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- सीएम योगी ने एसजीपीजीआई में 1,147 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement