Pratapgarh News: मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर एवं लोगों के स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी- डीएम 

जनपद स्तरीय दो दिवसीय श्री अन्न मिलेट्स महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ...

By INA News Desk
Oct 22, 2024 - 19:28
45 Views
Pratapgarh News: मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर एवं लोगों के स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी- डीएम 
महोत्सव का शुभारंभ करते डीएम एसपी व विधायक
Advertisement
Advertisement

प्रतापगढ़। मोटे अनाज धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे है और इन्हें बढ़ावा देने के लिये देश के  प्रधानमंत्री मंत्री ने श्री अन्न योजना का चलन में लाया। श्री अन्न योजना के माध्यम से मोटे अनाज की पैदावार बढ़ेगी जिससे किसानों को लाभ प्राप्त होगा। उक्त बातें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना न्यूट्रीसीरियल घटक के अन्तर्गत मिलेट्स के उपभोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय श्री अन्न मिलेट्स महोत्सव/मेला का फीता काट दीप प्रज्जवलित कर हुए शुभारंभ के उपरांत सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिये बहुत ही फायदेमंद है, मोटे अनाज के उपयोग से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से मोटे अनाज को अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने की बात कही।इस मौके पर विधायक ने मिलेट्स फसलों एवं उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु लोगों को प्रेरित करते हुए किसान भाईयों से कहा कि मिलेट्स फसलों का अपने खेतों में अधिक से अधिक उत्पाद करें और अपनी आय में वृद्धि करें।

इस मौके पर डीएम संजीव रंजन ने कृषि विभाग के कार्यो की प्रशंसा करते हुये कहा कि मोटे अनाजों के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मेला प्रशंसनीय है। मेला हमारे जीवन के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है, मेले में आने से सीखने का मौका मिलता है। उन्होने कहा कि मिलेट्स से लोग जुड़े और मिलेट्स के उत्पादों का घर में प्रयोग करें, मोटे अनाज के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होने कहा कि मिलेट्स फसलों के उत्पादन में सिंचाई की ज्यादा आवश्यकता नही होती है। श्री अन्न योजना के अन्तर्गत मुख्य रूप से ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कंगनी, कोदो, कुटकी, कुट्टू, रामदाना, चेना आदि को शामिल किया गया है ये अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मोटे अनाज वास्तव में लोगों के स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी होती है और इसमें पाये जाने वाले पौष्टिक तत्वों की वजह से शरीर में कई जरूरी विटामिन और मिनिरल्स को बढ़ावा मिलता है।

उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की मिलेट्स फसलों को विश्व पटल पर पहचान मिल रही है। अपने बच्चों के आहार में मोटे अनाज को शामिल करें।इस मौके पर विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की।इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने मिलेट्स की फसलों को कैसे अपने जीवन में शामिल किये उसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सीडीओ डा0 दिव्या मिश्रा ने भी मिलेट्स उत्पादों के सम्बन्ध में किसानों व जनसामान्य को जागरूक किया। आयोजित महोत्सव में पहुॅचे अतिथियों का उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव द्वारा स्वागत करते हुये मिलेट्स के उत्पाद सप्रेम भेंट किया गया। मिलेट्स महोत्सव/मेला में मिलेट्स पर आधारित स्वादिष्ट व्यंजनों एवं विभिन्न विभागों की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के कोने कोने से आये किसानों ने सहभागिता निभाते हुये मिलेट्स के उत्पादों का वृहद अवलोकन किया। मिलेट्स महोत्सव में मोटे अनाज पर आधारित लगायी गयी स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी आकर्षक का केन्द्र बनी रही और अतिथियों द्वारा मिलेट्स के व्यंजनों को चखकर खूब प्रशंसा भी की। मिलेट्स महोत्सव में गायिका प्रतिमा यादव व उनके साथी कलाकारों ने मोटे अनाज पर आधारित गीतों/सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी की गयी। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी।  

Also Read- Sambhal News: चरित्र संदेह पर पत्नी की गला रेतकर की हत्‍या, फिर थाने जाकर बोला- गिरफ्तार कर लो मुझे, पत्‍नी को मारकर आया हूं।  

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभार्थी अनूप जयसवाल व परमिला देवी को प्रमाण पत्र व चाभी का वितरण, लाभार्थी सूरज कुमार को उर्वरक, अनुपम पाण्डेय को बीज, अभिषेक यादव को कीटनाशक, रानी मिश्रा को बीज एवं कीटनाशक व देवेन्द्र पाण्डेय को बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक का प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी-प्रथम चमन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय मिश्र, अजय सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।   

 महोत्सव में अतिथियों व लोगों ने चखा मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों के स्वादिष्ट व्यंजन

प्रतापगढ़। मिलेट्स महोत्सव/मेला में मिलेट्स पर आधारित स्वादिष्ट व्यंजनों एवं  लगायी गयी प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। यहां पर महोत्सव में आने वालों की भीड़ लगी रही और मिलेट्स के नये नये उत्पादों को बड़े ध्यान से अवलोकन कर जानकारी करते नजर आए। महोत्सव में एग्रोगैनिक द्वारा लगायें गये स्टाल पर बाजारा, रागी, बेसन, ज्वार जैसे इत्यादि उत्पादों के आटे को जहां लोगों द्वारा अवलोकन कर जानकारी ली जा रही थी वहीं इनके द्वारा बनाए गए उक्त विभिन्न उत्पादों के लड्डू अतिथियों व अन्य लोगों ने चाव से चखा और साराहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement