Sambhal News: चरित्र संदेह पर पत्नी की गला रेतकर की हत्‍या, फिर थाने जाकर बोला- गिरफ्तार कर लो मुझे, पत्‍नी को मारकर आया हूं। 

पति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया....

By INA News Desk
Oct 22, 2024 - 19:19
1,290 Views
Sambhal News: चरित्र संदेह पर पत्नी की गला रेतकर की हत्‍या, फिर थाने जाकर बोला- गिरफ्तार कर लो मुझे, पत्‍नी को मारकर आया हूं। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। चरित्र संदेह पर पत्नी की गला रेतकर की हत्‍या, फिर थाने जाकर बोला- गिरफ्तार कर लो मुझे, पत्‍नी को मारकर आया हूं। सूत्रों के अनुसार पति ने चरित्र संदेह के चलते पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना मंगलवार की दोपहर दो की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Also Read- Deoband News: गन्ने के खेत में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका।

पूरा मामला जनपद सम्भल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसी का है। मौहल्ला चौधरियान में रहने वाला सोनू पुत्र वेदा की शादी राखी से हुई थी उसके तीन बेटे हैं। दोनों में पारिवारिक कलह पत्नी की मौत का कारण बनी है। सोनू ने अपनी पत्नी राखी की छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी हत्या के बाद सोनू अपने तीनों बेटों को लेकर पुलिस चौकी सिरसी पहुंचा और बोला मुझे गिरफ्तार कर लो  पत्‍नी को मारकर आया हूं। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर आला अधिकारी एएसपी, सीओ व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement