Sambhal : डीसीएच सम्भल में ऐतिहासिक प्रसव: एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ

प्रसूता सरिता पत्नी सतेंद्र, निवासी ग्राम सैंडोला, बिसौली, जनपद बदायूं को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के चलते डीसीएच सम्भल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान

Feb 13, 2026 - 22:33
 0  20
Sambhal : डीसीएच सम्भल में ऐतिहासिक प्रसव: एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ
Sambhal : डीसीएच सम्भल में ऐतिहासिक प्रसव: एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ

Report : उवैस दानिश, सम्भल

शुक्रवार को डीसीएच सम्भल के प्रसव कक्ष में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने बेहतरीन कार्य करते हुए एक साथ तीन बच्चों (ट्रिपलेट) का सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराया। इस विशेष प्रसव के बाद मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ और स्थिर बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, प्रसूता सरिता पत्नी सतेंद्र, निवासी ग्राम सैंडोला, बिसौली, जनपद बदायूं को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के चलते डीसीएच सम्भल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि गर्भ में तीन शिशु हैं। इसके बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने पूरी सतर्कता और विशेषज्ञता के साथ सामान्य प्रसव कराया। इस प्रसव में दो बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ है।

खास बात यह है कि इससे पहले भी सरिता की एक बेटी है। तीनों नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में रखे गए हैं। प्रसव प्रक्रिया डॉ. स्वाति रस्तोगी एवं गीता यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डॉक्टरों ने बताया कि ट्रिपलेट का सामान्य प्रसव चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन समय पर सही देखभाल और टीमवर्क के चलते यह संभव हो सका। अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस सफल प्रसव पर खुशी जताई है और डॉक्टरों व स्टाफ के कार्य की सराहना की है। यह डीसीएच सम्भल के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow