Sambhal : अमित जानी के बयान पर चंदौसी में उबाल, बड़ी मस्जिद के मुतवल्ली बदरे आलम ने बताया पागल, FIR की मांग
मुतवल्ली बदरे आलम ने कहा कि सिनेमा समाज को जोड़ने का माध्यम होता है, न कि उसे तोड़ने का। उन्होंने कहा कि आम दर्शक सिनेमाघर में सांप्रदायिकता फैलाने वाली फिल्में दे
Report : उवैस दानिश, सम्भल
फिल्म निर्माता अमित जानी के हालिया बयान को लेकर चंदौसी में नाराज़गी देखने को मिली। बड़ी मस्जिद के मुतवल्ली बदरे आलम ने अमित जानी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “पागल” करार दिया और देश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
मुतवल्ली बदरे आलम ने कहा कि सिनेमा समाज को जोड़ने का माध्यम होता है, न कि उसे तोड़ने का। उन्होंने कहा कि आम दर्शक सिनेमाघर में सांप्रदायिकता फैलाने वाली फिल्में देखने नहीं जाता, बल्कि वह पारिवारिक और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली फिल्में देखना चाहता है। बदरे आलम ने आरोप लगाया कि अमित जानी जैसे लोग अपनी फिल्मों के प्रचार-प्रसार के लिए जानबूझकर विवादित और भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का काम करते हैं, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। मुतवल्ली ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमित जानी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज होनी चाहिए और सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह के बयान देकर सामाजिक सौहार्द को नुकसान न पहुंचा सके। इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
What's Your Reaction?











