Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल के सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ेगी आस्था, 25 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
पंडित जुगल किशोर मिश्रा ने महाशिवरात्रि और जलाभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन भगवान शिव का पावन विवाह हुआ था। समुद्र मंथन के समय भगवान शिव द्वा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद सम्भल में स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी पंडित जुगल किशोर मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि इस बार रविवार, 15 फरवरी को मनाई जाएगी।
इसकी तैयारियाँ 8–10 दिन पहले से शुरू कर दी गई हैं। मंदिर की साज-सज्जा, पुताई, रंगाई और आकर्षक डेकोरेशन का कार्य अंतिम चरण में है। पंडित जुगल किशोर मिश्रा ने महाशिवरात्रि और जलाभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन भगवान शिव का पावन विवाह हुआ था।
समुद्र मंथन के समय भगवान शिव द्वारा विषपान कर सृष्टि की रक्षा किए जाने की कथा से जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व जुड़ा है। इसी कारण हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं।
उन्होंने अनुमान जताया कि महाशिवरात्रि के दिन करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालु पूरे दिन जलाभिषेक करेंगे। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है।
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि जनपद में 10 अत्यधिक भीड़ वाले स्थलों को चिन्हित कर वहां मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 17 थानों में भी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। गर्भगृह के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और मेडिकल सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। कांवड़ मार्गों पर नॉन-वेज दुकानों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि कांवड़ यात्रियों को ऐसी दुकानें दिखाई न दें, इसके लिए उन्हें कॉर्डन किया जाएगा। ट्रैफिक प्लान लागू कर पार्किंग की अलग व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम दर्शन कर सके।
Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
What's Your Reaction?











