Sambhal News: मुस्लिम परिवार के हाथों से बने रावण के पुतले का होगा दहन। 

दशहरा आने से पहले रावण को अंतिम रूप देकर लोगों के हवाले कर दिया जाता है। जहां भगवान राम...

By INA News Desk
Oct 10, 2024 - 17:38
128 Views
Sambhal News: मुस्लिम परिवार के हाथों से बने रावण के पुतले का होगा दहन। 

उवैस दानिश

शहर के शाहिद हुसैन के परिवार द्वारा तैयार रावण को भगवान राम 60 वर्षों से फूंक रहे हैं। बीते दो साल पहले शाहिद की मृत्यु हो गई तो अब उनकी इस कार्य को पुत्र सहित पूरा परिवार कर रहा हैं।  दशहरा आने से पहले इनका का परिवार रावण बनाने में जुट जाता है। डेढ़ माह पहले से हर साइज के रावण बनने शुरू हो जाते है। दशहरा आने से पहले रावण को अंतिम रूप देकर लोगों के हवाले कर दिया जाता है। जहां भगवान राम द्वारा रावण का वध करके असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाते हैं।

असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाने वाला पर्व दशहरा है। हर साल इस दिन हम बुराई के प्रतीक रावण को जला कर अपने भीतर एक आस्था बुनते हैं, लेकिन रावण के यही पुतले सम्भल के एक मुस्लिम परिवार के लिए जीविका का सहारा बनते हैं। ऐसा ही एक परिवार सम्भल के मौहल्ला मियां सराय में रहता है। जो सम्भल रामलीला मैदान व अन्य स्थानों में भगवान राम द्वारा जलने वाले रावण व अन्य साथियों के पुतले मौहल्ला मियां सराय स्थित आवास पर पुलता बनाने में जुटे है।

Also Read- Ratan Tata News: भारत 'रतन' के निधन पर पूरे देश में शोक, जानिए किसने क्या कहा...

परिवार ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पहले से रावण बनाने का काम शुरू कर देते हैं यह काम हमारा परिवार 60 वर्षों से करता आ रहा है आसपास से कच्चा माल खरीद कर इसे हम रावण का रूप देते हैं लगभग 8-9 जगह से हमें आर्डर मिलते हैं इस कारण हम डेढ़ माह पहले से काम शुरू करते हैं हमारे द्वारा तैयार पुतले कुंदरकी, गढ़ी, सम्भल, हयातनगर, सोंधन, खासपुर डोल आदि स्थानों पर जाते हैं। ऑर्डर के अनुसार ही हम पुतलो की ऊंचाई रखते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow