Sambhal : बीएलओ निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ करे कार्य- डीएम

जिलाधिकारी डॉ. पैंसिया ने बताया कि जनपद में कुल 1652 बीएलओ एसआईआर प्रक्रिया में लगे हुए हैं। गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है और वर्तमान में इनके संग्रह ए

By INA News Desk
Nov 20, 2025 - 21:40
39 Views
Sambhal : बीएलओ निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ करे कार्य- डीएम
Sambhal : बीएलओ निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ करे कार्य- डीएम
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

विकासखंड बहजोई के ग्राम अर्जुनपुर जूना में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में एसआईआर चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ संख्या 269 और 270 की मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कर मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ कार्य करें।जिलाधिकारी डॉ. पैंसिया ने बताया कि जनपद में कुल 1652 बीएलओ एसआईआर प्रक्रिया में लगे हुए हैं। गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है और वर्तमान में इनके संग्रह एवं डिजिटलाइजेशन का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि डिजिटलाइजेशन जल्द पूरा कर आपत्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाए। साथ ही एएसडी वोटों को चिन्हांकित करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने यह भी बताया कि एसआईआर कार्य की प्रगति का प्रतिदिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर स्वयं निरीक्षण किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को पूर्ण रूप से शुद्ध किया जा सके। चौपाल में नायब तहसीलदार चंदौसी, विकासखंड अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह, बीएलओ, ग्राम सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, राशन डीलर, रोजगार सेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement