Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि किसान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर एक एकड़ तक सब्जियों के बीज मुफ्त ले सकते हैं। मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पा

By INA News Desk
Nov 20, 2025 - 21:42
60 Views
Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस
Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, सहकारिता, सिंचाई और विद्युत विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में किसान और किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक ने सभी का स्वागत कर की। इसके बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने पिछले किसान दिवस में आई शिकायतों के निपटारे की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने बताया कि सरकारी बीज भंडारों पर मूंग की मिनीकिट मुफ्त दी जा रही है।

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि किसान विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर एक एकड़ तक सब्जियों के बीज मुफ्त ले सकते हैं। मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और आटा चक्की जैसी परियोजनाओं पर दस लाख रुपये तक की लागत में 35 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।

सहकारिता विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में 117 धान खरीद केंद्र चल रहे हैं। सत्यापन में कोई दिक्कत आए तो किसान 7839565139 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में विद्युत विभाग के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। कुल 32 नई शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द निपटाने के सख्त निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक समाप्त हुई।

Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement