Sitapur : चौबे नेवादा में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन

पदाधिकारियों ने कहा कि बहुजन समाज के महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। नशा, शराब, गांजा, भांग और जुआ जैसे बुरे कामों से दूर रहें, तभी समाज का विकास

Nov 20, 2025 - 21:44
 0  18
Sitapur : चौबे नेवादा में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन
Sitapur : चौबे नेवादा में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा का समापन

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। रामकोट क्षेत्र के चौबे नेवादा गांव में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म संविधान ज्ञान चर्चा का आयोजन हुआ। समापन पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि चढ़ाई। चौबे नेवादा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। बौद्ध धम्म प्रचारक दिलीप राव अंबेडकर को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने माला पहनाई और कमेटी की पूरी टीम को सम्मान दिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि बहुजन समाज के महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। नशा, शराब, गांजा, भांग और जुआ जैसे बुरे कामों से दूर रहें, तभी समाज का विकास होगा। चर्चा के दौरान गौतम बुद्ध, डॉ भीमराव अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले, ज्योतिराव फुले, फातिमा शेख सहित बहुजन समाज के कई महापुरुषों की झांकियां दिखाई गईं। ज्योतिराव फुले के गांव-गांव शिक्षा पहुंचाने के संघर्ष को भी झांकियों से प्रस्तुत किया गया।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने अपील की कि सभी अपने बच्चों को पढ़ाएं। बच्चे-बच्चियां पढ़-लिखकर सरकारी बड़े पदों पर पहुंचें, तो माता-पिता का नाम रोशन होता है और देश का भी। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्व दीप चौधरी, भीम आर्मी तहसील सदर अध्यक्ष अनुपम गौतम, सह संयोजक सर्वेश गौतम, तहसील सदर मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम, आजाद समाज पार्टी सलाहकार डॉ ब्रजेश कुमार, पत्रकार संतोष कुमार राव, विधि सलाहकार अरुण राज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अरुण बोस, भीम आर्मी कार्यकर्ता आशा सिंह, प्रियांशु जाटव, राम सिंह मयंक, विनीत वर्मा, राधेश्याम भारती, अनिल भारती, राजेंद्र राजवंशी, शिवम जाटव, बौद्ध धम्म ज्ञान चर्चा कमेटी सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow