सांसद का बयान, लोगों के अधिकारों पर चल रहा बुलडोजर, बहुत सारे आदेश गलत- जियाउर्रहमान बर्क

Sambhal: आजादी की सालगिरह पर सांसद ने बयान देते हुए कहा कि सम्भल में बुलडोजर कार्यवाही सिर्फ दुकानों पर नहीं लोगों के अधिकारों पर चल रही...

By INA News Desk
Aug 15, 2025 - 12:02
247 Views
सांसद का बयान, लोगों के अधिकारों पर चल रहा बुलडोजर, बहुत सारे आदेश गलत- जियाउर्रहमान बर्क
सांसद का बयान, लोगों के अधिकारों पर चल रहा बुलडोजर, बहुत सारे आदेश गलत।

उवैस दानिश, सम्भल

आजादी की सालगिरह पर सांसद ने बयान देते हुए कहा कि सम्भल में बुलडोजर कार्यवाही सिर्फ दुकानों पर नहीं लोगों के अधिकारों पर चल रही है सजा देने का काम न्यायपालिका का है। उन्होंने अपने मकान पर जुर्माने पर कहा कि बहुत सारे आदेश गलत होते हैं हमने जुर्माना जमा किया है। आगे कहा कि बिहार में 65 लाख वोट काट दिए जाएंगे तो चुनाव कहां रहेगा वहीं पूजा पाल के निष्कासन पर बोले कि जो पार्टी से लग जाएगा पार्टी उसे पर कार्यवाही करेगी।

आज़ादी की सालगिरह पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कई मुद्दों पर बेबाक बयान दिया। उन्होंने सम्भल में चल रही बुलडोज़र कार्यवाही को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। बर्क ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि बुलडोज़र सिर्फ मकानों और दुकानों पर नहीं, बल्कि लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर चलाया जा रहा है। उनका कहना था कि किसी को सज़ा देने का काम न्यायपालिका का है, न कि प्रशासन का। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात में कानून और न्याय की सीमाएं तोड़ी जा रही हैं। अपने ही अवैध मकान पर लगाए गए जुर्माने के सवाल पर बर्क ने स्वीकार किया कि उन्होंने राशि जमा कर दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बहुत सारे आदेश गलत होते हैं और उनके खिलाफ आवाज़ उठाना भी ज़रूरी है। इसके अलावा बर्क ने बिहार की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर पैंसठ लाख वोट काट दिए जाएंगे तो वहां चुनाव की पूरी प्रक्रिया ही संदिग्ध हो जाएगी। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है और ऐसे कदम चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करेंगे। सपा सांसद ने पार्टी से निष्कासित की गई पूजा पाल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी नेता अगर पार्टी लाइन से अलग होकर चलता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही होना तय है। पार्टी अनुशासन सबसे ऊपर है और उससे समझौता नहीं किया जा सकता। बर्क के इन बयानों ने स्वतंत्रता दिवस पर राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दिया है। एक तरफ उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए तो दूसरी ओर पार्टी अनुशासन की अहमियत भी दोहराई।

Also Read- सीएम योगी की तारीफ़ कर विधायक पूजा पाल ने रो-रोकर बताई आपबीती, अतीक अहमद ने ऐसे की थी पति की हत्या

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow