Uttrakhand : बाजपुर में सहकारी समितियों के चुनाव: नईम अहमद प्रथम समिति के अध्यक्ष बने
बाजपुर प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नईम अहमद विजयी रहे। उन्हें नौ मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, ले
बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों में मतदान दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे परिणाम घोषित कर दिए गए। केलाखेड़ा सहकारी समिति में कलावती नेहरा अध्यक्ष चुनी गईं। बन्नाखेड़ा किसान सहकारी समिति में दिलप्रीत कौर को अध्यक्ष पद मिला। बरहैनी सहकारी समिति में सतवंत कौर अध्यक्ष बनीं। बाजपुर द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति में लखविंदर कौर निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। फौजी कालोनी साधन सेवा सहकारी समिति में अजीत प्रताप सिंह रंधावा भी निर्विरोध अध्यक्ष बने।
बाजपुर प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नईम अहमद विजयी रहे। उन्हें नौ मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मत नहीं मिला। नईम अहमद के जीतने पर समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ शहर में जुलूस निकाला। इस मौके पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अविनाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, बाजपुर गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक एवं भाजपा नेता कुलविंदर सिंह किंदा, जसविंदर सिंह गिल, मनदीप सिंह नरवाल, विराट शर्मा, कदीर अहमद, अराज सिंह सिद्धू, बबलू नामधारी, शकील प्रधान और वरुण कपूर सहित कई लोग मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच।
What's Your Reaction?











