Uttrakhand : सेंट मैरी विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया

नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा नेता गौरव शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू और सलाहकार समिति के वरि

By INA News Desk
Nov 20, 2025 - 21:37
65 Views
Uttrakhand : सेंट मैरी विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया
Uttrakhand : सेंट मैरी विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। सेंट मैरी विद्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आने के साथ हुई। इस मौके पर एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और रिजनल एसपी एपी बट मुख्य रूप से मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा नेता गौरव शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू और सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिन्होंने सभी का दिल जीत लिया। नृत्य, गीत और नाटक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों पर अतिथियों और अभिभावकों ने खूब तालियां बजाईं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और अभिभावकों की भारी भीड़ से परिसर गूंज उठा।

अंत में प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों का धन्यवाद किया। अतिथियों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement