Uttrakhand : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। रविवार उत्तराखंड राज्य विधिक से
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। रविवार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेशनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस हर वर्ष 9 नवंबर को मनाया जाता है यह दिन कानूनी सहायता प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के लागू होने की याद में मनाया जाता है, जिसके परिणाम स्वरुप राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा का गठन हुआ था।
इस दिवस का उद्देश्य सभी को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जागरूक करना और न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है।साथ ही उन्होंने नालसा हेल्पलाइन 15100 के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रारंभ की गई यह कैसी क्रांतिकारी पहल है।
जिसका उद्देश्य भारत में सभी व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान कर न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का यही है नारा कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से ना हो वंचित या बेसहारा तथा न्यायिक प्रणाली की जिम्मेदारी है कि वह समाज में विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जनता के बीच मुफ्त कानूनी सहायता और सलाह के बारे में जागरूकता पैदा करें। इस मौके पर पूजा रानी,अंजनी सिंह,विमला रावत,अर्चना सिंह,दीपा रानी,गीता,गीतांजलि, सुनीता कंबोज सहित दर्जनों छात्राएं मौजूद रही।
What's Your Reaction?











