Sambhal : छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को रोजाना स्कूल ले जाने वाला ई-रिक्शा चालक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। घट

By INA News Desk
Nov 9, 2025 - 21:36
145 Views
Sambhal : छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sambhal : छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कक्षा एक में पढ़ने वाली छह साल की नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को रोजाना स्कूल ले जाने वाला ई-रिक्शा चालक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तत्काल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग का जिला अस्पताल में देर रात मेडिकल परीक्षण कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 262/25, धारा 75 बीएनएस एवं धारा 9एम, 9के, 9पी, 10 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीओ आलोक कुमार भाटी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement