Uttrakhand : लाभार्थी 10 महिलाओं को 35000 प्रति महिला लघु व्यवसायों हेतु स्वीकृत्ति पत्र एवं 6 व्यक्तिगत उद्यमी महिलाओं को 800000के स्वीकृति पत्र भी वितरण किया

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में 9 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड के सभागार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्व

By INA News Desk
Nov 9, 2025 - 21:30
51 Views
Uttrakhand : लाभार्थी 10 महिलाओं को 35000 प्रति महिला लघु व्यवसायों हेतु स्वीकृत्ति पत्र एवं 6 व्यक्तिगत उद्यमी महिलाओं को 800000के स्वीकृति पत्र भी वितरण किया
Uttrakhand : लाभार्थी 10 महिलाओं को 35000 प्रति महिला लघु व्यवसायों हेतु स्वीकृत्ति पत्र एवं 6 व्यक्तिगत उद्यमी महिलाओं को 800000के स्वीकृति पत्र भी वितरण किया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में 9 नवम्बर 2025 को विकास खण्ड के सभागार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया।स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा माँ सरस्वती की चन्दना एवं उत्तराखण्ड के पारम्परिक झोड़ा नृत्य के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में उमेश छिम्वाल ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के आन्दोलन एवं उत्तराखण्ड राज्य से संबंधित अनेकों बिन्दुओं की जानकारी उपस्थित जन समूह को दी गई। ग्रामोत्थान परियोजना के अन्तर्गत अल्टापुअर लाभार्थी के रूप में चिन्हित 10 महिलाओं को 35000/- रू. प्रति महिला लघु व्यवसायों हेतु स्वीकृत्ति पत्र एवं 6 व्यक्तिगत उद्यमी महिलाओं को 800000/- रू. के स्वीकृति पत्र भी कार्यक्रम में वित्तरित किए गए।

3 समुदाय आधारित संगठनों सीवीओ को आर्थिक उन्नयन हेतु योजनान्तर्गत स्वीकृति की जानकारी भी साझा की गई। खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी द्वारा समस्त राज्य आन्दोलन के शहीदों का स्मरण कर सभी की ओर से उन्हें नमन किया गया।प्रतीक चिन्ह के रूप में उत्तराखण्ड की पारम्परिक ऐपण कला के फोटो चित्र भेंट किए गए, जो समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर निर्धारित समय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण सभागार में किया गया। समापन पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुरेश पंत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में सदस्य क्षेत्र पंचायत सुरेश सैनी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी नगमा परवीन, जिला सहायक प्रबंधक उद्योग रवीश कुमार वीएमएम गगनदीप कौर, ग्राम विकास अधिकारी लोचन सिंह, विनय कुमार, विनोद कुमार सहित सुनील उचाकोटी, रिजवान अली, सुनील कुमार, जतिन कुमार, भौ० रफी, मी० इरसाद, पिंकी देवी, कविता देवी, ओमवती, उर्मिला काण्डपाल, बबीता कोरंगा, रश्मि सीमा, लता दानी, बबलू, अजय, गुलनाज, सरोज, अर्चना, ज्योति, भावना, नीलम भट्ट, बलवन्त सिह, राम सिंह, विनोद सिंह, इदरीश, जगदेव, सुन्दर, सर्जुन, आदि उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow