Uttrakhand : आगामी सप्ताह में धान का पोर्टल खोल दिया जाएगा- लता मिश्रा

उन्होंने कहा कि जो भी जो भी तकनीकी प्रॉब्लम है उसको सौल किया जाए। वहीं किसानों द्वारा दोनों अधिकारियों को किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सोपा

By INA News Desk
Nov 7, 2025 - 21:26
39 Views
Uttrakhand : आगामी सप्ताह में धान का पोर्टल खोल दिया जाएगा- लता मिश्रा
Uttrakhand : आगामी सप्ताह में धान का पोर्टल खोल दिया जाएगा- लता मिश्रा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी में आर.एफ.सी मर्तोलिया एवं आर.एम.ओ. लता मिश्रा से भेंट कर क्षेत्र में किसानों की समस्याओं तथा पोर्टल खुलवाने को लेकर वार्ता की गई।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा किसने की धान को लेकर आ रही समस्याओं का जल्द निसरण किया जाए किसानों का ध्यान अभी खेत में खड़ा है और मंडी में भी थानों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी है जिसको लेकर किसान बहुत परेशान हो रहे हैं किसान पहले ही नुकसान की मार झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी जो भी तकनीकी प्रॉब्लम है उसको सौल किया जाए। वहीं किसानों द्वारा दोनों अधिकारियों को किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सोपा गया।आर.एफ.सी मर्तोलिया एवं आर.एम.ओ. लता मिश्रा द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आगामी सप्ताह में धान खरीद पोर्टल को पुनः खोला जाएगा, ताकि क्षेत्र के सभी किसान अपनी उपज को समय पर बेच सकें।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, अजीत प्रताप सिंह रंधावा,विजेंद्र सिंह डोगरा,हरेंद्र सिंह हुड्डा आदि थे।

Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow