Deoband : देवबंद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में प्रपत्र वितरण, लोग भरने को लेकर चिंतित
BLO ने घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित किए। इस दौरान लोग प्रपत्र भरने को लेकर परेशान दिखे। ज्यादातर लोगों ने फार्म मिलते ही भरवाने के लिए यहां-वहां दौड़ लगाई। BLO प्रपत्र बांट
देवबंद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर लोगों को गणना प्रपत्र बांट रहे हैं। प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को लेकर लोग उलझन में हैं। उनका कहना है कि इसमें और स्पष्ट निर्देश चाहिए ताकि सही जानकारी दे सकें।
BLO ने घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित किए। इस दौरान लोग प्रपत्र भरने को लेकर परेशान दिखे। ज्यादातर लोगों ने फार्म मिलते ही भरवाने के लिए यहां-वहां दौड़ लगाई। BLO प्रपत्र बांटने के साथ-साथ लोगों को उसके बारे में बता भी रहे हैं। लेकिन जागरूकता कम होने से प्रक्रिया समझ नहीं आ रही। मोहल्ला खानकाह के रहने वाले अब्दुल रहीम ने कहा कि फार्म तो ले लिया लेकिन इसमें क्या लिखना है, यह समझ नहीं आ रहा। मोहम्मद कलीम ने बताया कि फार्म भरवाने कई जगह घूमे लेकिन कहीं साफ जानकारी नहीं मिली। BLO मोहम्मद खालिद ने बताया कि गणना प्रपत्र में आधार संख्या, जन्म तारीख, माता-पिता का नाम और उनका EPIC नंबर, पति या पत्नी का नाम, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम व उनका EPIC नंबर भरना होगा। साथ ही वर्तमान फोटो लगानी होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों को इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में यह अभियान चल रहा है जिसमें BLO हर मतदाता को दो प्रतियां दे रहे हैं। प्रपत्र भरने में मदद भी कर रहे हैं। कोई दस्तावेज मांगने की जरूरत नहीं।
Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी
What's Your Reaction?











