Deoband : स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, अधिकारियों पर भेदभाव बरतने का आरोप
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मृत्यंजय शाही शुक्रवार को टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के लिए तल्हेड़ी चुंगी क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने एक उपभोक्ता के आवास
तल्हेड़ी चुंगी क्षेत्र में मीटर लगाने गई थी विद्युत निगम की टीम
देवबंद। तल्हेड़ी चुंगी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामे के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मृत्यंजय शाही शुक्रवार को टीम के साथ स्मार्ट मीटर लगाने के लिए तल्हेड़ी चुंगी क्षेत्र में पहुंचे थे। उन्होंने एक उपभोक्ता के आवास पर मीटर लगाने का काम शुरु ही किया था, तभी वहां लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। उपभोक्ता रहीम, करीम, अब्दुल बारी, अफजाल, ताहिर आदि ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी स्मार्ट मीटर लगाने में भेदभाव बरत रहे हैं। यह मीटर लगने से बिल ओर अधिक बढ़ जाएगा। पहले ही बिजली की दरें बहुत अधिक हैं। एक्सईएन मृत्यंजय शाही ने उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी
What's Your Reaction?











