Uttrakhand : हाथियों ने 10 बीघा गन्ने की फसल को रौंदा, लाखों का हुआ नुकसान
देव रात्रि को हरसान रम्पुरा क्षेत्र में हाथियों ने कई किसानों की फसल को तहस-नहस कर बर्बाद दिया यहां बता दें अतुल त्यागी की चार बीघा गन्ने की फसल वही सुंदर सिंह की तीन बी
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों ने गन्ने की फसल को रौदा हरिपुरा हरसान क्षेत्र में हाथियों का आतंक कई किसानों की गन्ने की फसल को किया बर्बाद लाखों रुपए का क्या नुकसान। देव रात्रि को हरसान रम्पुरा क्षेत्र में हाथियों ने कई किसानों की फसल को तहस-नहस कर बर्बाद दिया यहां बता दें अतुल त्यागी की चार बीघा गन्ने की फसल वही सुंदर सिंह की तीन बीघा और सुरेंद्र सिंह डोगरा की तीन बीघा गन्ने की फसल को हाथियों ने रौंदा समाजसेवी अतुल त्यागी ने बताया किसान करे तो करें क्या वन क्षेत्र से जंगली हाथियों का क्षेत्र में आतंक फैल चुका है।
वहीं क्षेत्र में गन्ने की फसल को बंदरों द्वारा भी नुकसान की सूचना कई जगह से मिल रही है वही रम्पुरा निवासी विजय सिंह ने बताया रात के अंधेरे में हाथी क्षेत्र में खाली खेतों में और फसलों को नुकसान कर रहे है वहां पर मौजूद जगत सिंह,कन्हैया सिंह,नरोत्तम सिंह आदि ने ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी
What's Your Reaction?











