Uttrakhand : धान तोलने के विवाद में किसानों ने मंडी गेट जाम किए, राइस मिलरों से वार्ता बेनतीजा
किसानों और राइस मिल मालिकों के बीच अभद्र भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी कारण राइस मिल मालिक किसानों का धान नहीं तोल रहे। राइस मिल मालिकों में का
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। धान तोलने को लेकर किसानों और राइस मिल मालिकों के बीच समझौता नहीं हो सका। दो दिनों से किसानों का धान राइस मिलों और आरएफसी के कांटों पर नहीं तोला जा रहा है। इससे गुस्साए किसानों ने मंडी समिति के तीनों गेटों पर ताला जड़ दिया। उन्होंने वितरण विभाग के कार्यालय पर भी ताला लगाकर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। किसान भवन में राइस मिल मालिकों और किसानों के बीच बातचीत चल रही थी। राइस मिल मालिकों ने कहा कि उत्तराखंड राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिन के आने पर ही समस्या हल हो पाएगी। विपणन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पोर्टल बंद है और उनकी हड़ताल के कारण धान की तोलाई नहीं हो पा रही है।
किसानों और राइस मिल मालिकों के बीच अभद्र भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी कारण राइस मिल मालिक किसानों का धान नहीं तोल रहे। राइस मिल मालिकों में काफी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि वे किसानों का धान सही तरीके से तोल रहे हैं। एक-दो किसानों की बदतमीजी वे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। वे किसानों का धान ले रहे हैं, लेकिन बदतमीजी सहन नहीं करेंगे। बाजपुर राइस मिलर एसोसिएशन के सत्यवान गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष के आने पर किसानों से बातचीत कर मामले का समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
जब तक राइस मिल मालिकों और किसानों के बीच सहमति नहीं बनेगी, तब तक धान की तोलाई नहीं होगी। खबर लिखे जाने तक किसान और राइस मिल मालिक किसान भवन में बैठकर बातचीत कर रहे थे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस दौरान करम सिंह पड्ढा, विक्की सिंह रंधावा, बिजेंद्र डोगरा, प्रताप सिंह संधू, विक्की रंधावा, उपकार सिंह, निरंजन दास गोयल, राधेश्याम गर्ग, अनुज कुमार, दर्शन गोयल, विपिन गर्ग, जयंत जैन, विकास गुप्ता, हरप्रीत सिंह निज्जर आदि मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











