Deoband : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सातवीं प्रभात फेरी निकली, दो नवंबर को होगा विशाल नगर कीर्तन

गुरुद्वारा कमेटी ने कुलदीप कुमार को सिरोपा देकर सम्मानित किया। कमेटी सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि दो नवंबर को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस मौ

Oct 29, 2025 - 21:25
37 Views
Deoband : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सातवीं प्रभात फेरी निकली, दो नवंबर को होगा विशाल नगर कीर्तन
Deoband : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सातवीं प्रभात फेरी निकली, दो नवंबर को होगा विशाल नगर कीर्तन

देवबंद। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर चल रही ग्यारह दिवसीय प्रभात फेरियों में सातवीं फेरी निकाली गई। यह फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, संत नगर कॉलोनी होते हुए लाजपत नगर कॉलोनी में कुलदीप कुमार छाबड़ा के घर पहुंची। वहां छाबड़ा परिवार ने फूल बरसाकर फेरी का स्वागत किया। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, बलदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा और स्वर्णजीत कौर बेदी ने गुरबाणी गायन किया। इससे पूरा वातावरण भक्ति से भर गया।

गुरुद्वारा कमेटी ने कुलदीप कुमार को सिरोपा देकर सम्मानित किया। कमेटी सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि दो नवंबर को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस मौके पर कुलभूषण छाबड़ा, राजन छाबड़ा, रमन छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, सतीश गिरधर, हेमंत गिरधर, श्याम लाल भारती, हर्ष भारती, राजीव कक्कड़, परमजीत सिंह, ईश्वर उपाध्याय, विस्मित सिंह, गुरदीप सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, अमृत सिंह, राजपाल सिंह, गुरविंदर बेदी, प्रिंस कपूर, मोहित मल्होत्रा, सन्नी-मन्नी सेठी, युवराज अरोड़ा, हर्ष नारंग, सिया गाबा आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow