Uttrakhand : चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने बाजपुरवासियों को समर्पित किए मोक्ष वाहन और आवारा पशु वाहन

नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने मोक्ष वाहन और आवारा पशु वाहन बाजपुरवासियों को समर्पित किए। गित्ते ने कहा कि पूरा पालिका बोर्ड बाजपुरवा

Oct 29, 2025 - 21:22
43 Views
Uttrakhand : चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने बाजपुरवासियों को समर्पित किए मोक्ष वाहन और आवारा पशु वाहन
चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने बाजपुरवासियों को समर्पित किए मोक्ष वाहन और आवारा पशु वाहन

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने मोक्ष वाहन और आवारा पशु वाहन बाजपुरवासियों को समर्पित किए। गित्ते ने कहा कि पूरा पालिका बोर्ड बाजपुरवासियों की सेवा में पूरी लगन से जुटा है। पालिका मोक्ष वाहन जरूरतमंदों को मुफ्त उपलब्ध करवाएगी। जरूरतमंद अपनी आवश्यकता पर वार्ड सभासद के माध्यम से मोक्ष वाहन मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं। मोक्ष वाहन के डीजल और ड्राइवर की व्यवस्था भी पालिका करेगी। वहीं नगरवासियों के लिए परेशानी का कारण बने आवारा पशुओं को पालिका टीम पकड़कर आवारा पशु वाहन से गौशाला में छोड़ेगी।

गित्ते ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को आवारा न छोड़ें। आवारा पशुओं को पकड़ने का काम पालिका टीम ने शुरू कर दिया है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार दास, सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, सिंह स्वरूप भारती, मौ. इमरान, एडवोकेट शमशेर अली, आदित्य चानना, राजू पाण्डे, सीताराम तिवारी आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow