Uttrakhand : बाजपुर में कृष्णा नगर छठ घाट का उद्घाटन

उन्होंने बताया कि बाजपुर में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और हर वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गुरजीत सिं

Oct 27, 2025 - 21:44
57 Views
Uttrakhand : बाजपुर में कृष्णा नगर छठ घाट का उद्घाटन
बाजपुर में कृष्णा नगर छठ घाट का उद्घाटन

बाजपुर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और सभासद राजदीप तिवारी ने वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर भौना कॉलोनी में नवनिर्मित छठ घाट का पूजा-अर्चना और फीता काटकर उद्घाटन किया। गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि पूर्वांचल समाज की मांग पर कृष्णा नगर में नहर किनारे इस छठ घाट का निर्माण करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि बाजपुर में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और हर वार्ड में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गुरजीत सिंह गित्ते और राजदीप तिवारी का फूलमाला और शॉल पहनाकर स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और आभार जताया। इस अवसर पर सीताराम तिवारी, धनेन्द्र कुमार, नन्हे लाल यादव, कन्हैया कुशवाहा, हरीश यादव, विजय यादव, दीपक सक्सेना, राजू कालाकोटी, दिनेश्वर पाठक, राजनारायण यादव, ममता देवी, बबीता यादव, आशा साहनी, रीना यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Also Click : पाकिस्तानी सेना के शीर्ष जनरल मिर्ज़ा ने बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की, बांग्लादेश नक्शे में भारत के राज्य शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow