Uttrakhand : देहरादून में न्याय यात्रा निकाल रहे सेब बागवानी किसानों के साथ पुलिस की अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण

सेब मिशन में हुए भारी भ्रष्टाचार के चलते उत्पीड़न झेल रहे किसान जब सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं तो तानाशाही रवैया अपनाते हुए कृषि मंत्री द्वारा किसा

Oct 27, 2025 - 21:42
48 Views
Uttrakhand : देहरादून में न्याय यात्रा निकाल रहे सेब बागवानी किसानों के साथ पुलिस की अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण
Uttrakhand : देहरादून में न्याय यात्रा निकाल रहे सेब बागवानी किसानों के साथ पुलिस की अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण

  • पहाड़ के बागवानी किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा संयुक्त किसान मोर्चा - बाजवा
  • किसानी व किसानों की उपेक्षा सरकार को भारी पड़ेगी
  • संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में उठेगा मुद्दा

उत्तराखंड : देहरादून में अपनी मांगों को लेकर पर्वतीय कृषक बागवानी उद्यमी संगठन के तत्वावधान में न्याय यात्रा निकाल रहे कुमायूं क्षेत्र के बागवानी किसानाे के साथ पुलिस द्वारा की गई जोर जबरदस्ती पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के पीड़ित किसान अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं यह सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।

सेब मिशन में हुए भारी भ्रष्टाचार के चलते उत्पीड़न झेल रहे किसान जब सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं तो तानाशाही रवैया अपनाते हुए कृषि मंत्री द्वारा किसानों से ना मिलना और किसानों को पुलिस द्वारा जबरदस्ती बसों में भरकर बंद कर देना व धक्का मुकी अभद्रता करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा पहाड़ के बागवानी किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा पूरे घटनाक्रम की जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के राकेश टिकैत,डॉ.दर्शन पाल सहित अन्य बड़े नेताओं को दे दी गई है संयुक्त किसान मोर्चा की आगामी राष्ट्रीय बैठक में इन विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। वर्तमान में पूरे प्रदेश के धान किसान सरकार की लापरवाही के चलते मंडियों में धक्के खा रहे हैं सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो किसान मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Also Click : पाकिस्तानी सेना के शीर्ष जनरल मिर्ज़ा ने बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की, बांग्लादेश नक्शे में भारत के राज्य शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow