Mussoorie : मसूरी में छठ पूजा का भव्य आयोजन, कृत्रिम नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। उन्होंने बिहार समाज के लोगों के साथ छठ गीतों पर नाचे। गणेश जोशी ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति और ए
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में छठ पूजा का रंग चढ़ गया। भारतीय जनता पार्टी ने पिक्चर पैलेस में भव्य छठ समारोह का आयोजन किया। यहां कृत्रिम नदी बनाकर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। ठंडे मौसम में भी महिलाओं और पुरुषों की भक्ति देखने लायक थी।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। उन्होंने बिहार समाज के लोगों के साथ छठ गीतों पर नाचे। गणेश जोशी ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक है।
यह पूजा देश के हर हिस्से को जोड़ती है। इस दौरान उन्होंने बिहार समाज के लोगों के साथ नाच-गाना किया और सभी को छठ पूजा की बधाई दी। बिहार समाज के लोगों ने भाजपा मंडल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मसूरी में ऐसे आयोजन प्रवासी लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रखते हैं। पूरे इलाके में छठ गीतों की धुनें और भक्ति का माहौल छाया रहा।
What's Your Reaction?