Mussoorie : मसूरी-देहरादून मार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मसूरी पुलिस ने बताया कि कार में फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद दिल्ली; रतन गोड पुत्र जनार्दन प्रसाद गोड, उम्र 48 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल; ओमप्रका

Oct 3, 2025 - 14:58
63 Views
Mussoorie : मसूरी-देहरादून मार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Mussoorie : मसूरी-देहरादून मार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

मसूरी से देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बांध के पास करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत देहरादून के दून अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सभी यात्री मसूरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।

मसूरी पुलिस ने बताया कि कार में फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद दिल्ली; रतन गोड पुत्र जनार्दन प्रसाद गोड, उम्र 48 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल; ओमप्रकाश जनार्दन, उम्र 42 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल; मुकेश गोड पुत्र जनार्दन प्रसाद गोड, उम्र 31 वर्ष; और देशराज पुत्र रामचंद्र, उम्र 29 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद दिल्ली सवार थे।

मौके पर मौजूद पुलिस और राहत टीम ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। सभी घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Also Click : हाईवे पर चूहे को देखकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता चौंकीं, वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्डों की फुर्ती नजर आई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow