Mussoorie : अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का घेराव किया
कार्यकर्ताओं ने मंत्री की गाड़ी के सामने खड़े होकर जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉल रोड पर सभी लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जसबीर कौर ने कहा कि
Report : सुनील सोनकर
मसूरी : मसूरी मॉल रोड पर अवैध खनन के मुद्दे पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री की गाड़ी के सामने खड़े होकर जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉल रोड पर सभी लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जसबीर कौर ने कहा कि मॉल रोड पर खुलेआम खनन हो रहा है, इससे पूरे मसूरी की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मसूरी में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं ने 'पहाड़ बचाओ, मसूरी बचाओ' का नारा लगाया। जसबीर कौर ने कहा कि जब तक मसूरी में खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि मॉल रोड पर जेसीबी का उपयोग प्रतिबंधित है, फिर भी रात में जेसीबी कैसे आ रही हैं। लोगों के विरोध को देखकर मंत्री जोशी अपने काफिले के साथ आगे बढ़ गए।
Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम
What's Your Reaction?









