Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम

वक्ताओं ने फार्मेसी की भूमिका, दवा सुरक्षा, मरीजों को सही परामर्श और स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों पर विस्तार से बात की। छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी, ना

By INA News Desk
Sep 26, 2025 - 01:10
44 Views
Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम
Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम

देवबंद। विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन संस्था के सचिव अनवर सईद और अख्तर सईद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और फार्मेसी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

इस वर्ष विश्व फार्मेसी दिवस की थीम 'थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट्स' थी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य मोहम्मद शारीम ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाओं के जानकार ही नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगी हैं।

वक्ताओं ने फार्मेसी की भूमिका, दवा सुरक्षा, मरीजों को सही परामर्श और स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों पर विस्तार से बात की। छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी, नारा प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता रैली के जरिए संदेश दिया कि फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मरीजों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए समर्पित रहते हैं।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। आयशा परवीन, मोहम्मद फैजी, मोहम्मद फुरकान, आसिफ, रूपा लांबा, अजय राणा, सचिन कुमार, संजय जिंदल, सुधीर सहित समस्त स्टाफ और छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Also Click : Sitapur : बीएसए व प्रधानाध्यापक के मध्य हुई मारपीट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow