Mussoorie : मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव एबीवीपी और एनएसयूआई गठबंधन में सीधी टक्कर, जौनपुर ग्रुप सिमरन नेगी भी उतरी मैदान में

एबीवीपी इस बार भी कॉलेज में अपने पूरे पैनल के साथ चुनाव लड़ रही है। संगठन के नेता वंश थापली ने कहा कि हम शेर हैं और शेर अकेला चलता है। ।एबीवीपी

Sep 24, 2025 - 21:14
 0  60
Mussoorie : मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव एबीवीपी और एनएसयूआई गठबंधन में सीधी टक्कर, जौनपुर ग्रुप सिमरन नेगी भी उतरी मैदान में
मसूरी एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव एबीवीपी और एनएसयूआई गठबंधन में सीधी टक्कर, जौनपुर ग्रुप सिमरन नेगी भी उतरी मैदान में

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी : एमपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव ने ज़ोर पकड़ लिया है। 24 सितंबर को नामकन की प्रक्रिया पूरी की गई जिसमें छात्र संगठनो ने विभिन्न पदों पर अपने प्रत्याषियों के नामकंन करवाये। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जहां अकेले पूरे पैनल के साथ मैदान में है, वहीं एनएसयूआई ने मसूरी छात्र संगठन के साथ गठबंधन कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। वहीं, जौनपुर ग्रुप ने भी महासचिव पद पर सिमरन नेगी को उतार कर चुनाव को त्रिकोणीय संघर्ष बना दिया है।

=एबीवीपी इस बार भी कॉलेज में अपने पूरे पैनल के साथ चुनाव लड़ रही है। संगठन के नेता वंश थापली ने कहा कि हम शेर हैं और शेर अकेला चलता है। एबीवीपी ने पिछले तीन चुनावों में जीत हासिल की है और इस बार भी छात्रों का भरोसा हमारे साथ है। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पवन कुमार ने कहा कि एनएसयूआई राष्ट्रीय संगठन होते हुए भी अपना प्रत्याशी नहीं उतार पाई, और मजबूरी में छात्र संगठन से गठबंधन करना पड़ा। एबीवीपी ही छात्रों के हित में लगातार कार्य कर रही है। एबीवीपी से कोषाध्यक्ष पद पर नमन मल्ल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आशुतोष जोशी ने भी नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में रैंकिंग सुधार, इन्फ्रास्ट्रक्चर और नए विद्यार्थियों की मदद जैसे काम एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने किए हैं।इस बार एनएसयूआई ने मसूरी छात्र संगठन से हाथ मिलाया है और प्रवेश राणा को अध्यक्ष पद पर मैदान में उतारा है। प्रवेश राणा ने एबीवीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा एबीवीपी के नेता कॉलेज में काम करने की जगह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। हम फोटो-वीडियो की राजनीति नहीं करते, हमें छात्र हितों से मतलब है। एनएसयूआई के पूर्व शहर अध्यक्ष नवीन शाह ने कहा कि कॉलेज के हित में कोई ठोस काम । ठटच् ने नहीं किया है। इस बार छात्र बदलाव चाहते हैं और हमारा गठबंधन भारी मतों से जीत दर्ज करेगा।

जौनपुर ग्रुप की ओर से महासचिव पद पर सिमरन नेगी ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने छात्रों के सामने कॉलेज की समस्याएं रखीं। सिमरन नेगी ने कहा कि सीपीएड कोर्स को बंद करना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। कॉलेज में होटल मैनेजमेंट और आईटीआई जैसे कोर्स होने चाहिए ताकि दूरदराज के बच्चों को बाहर न जाना पड़े। अगर मुझे मौका मिला तो नए कोर्स लाकर विकास के लिए काम करूंगी।कॉलेज चुनाव को लेकर एनएसयूआई और छात्र संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याषी प्रवेश राणा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के नेता कहते हैं कि वो पूरे साल कॉलेज में काम करते हैं, लेकिन कॉलेज के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। प्रवेश राणा ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के छात्र नेता शिक्षकों और प्राचार्य के साथ गलत व्यवहार करते हैं, टेबल बजाकर माहौल खराब करते हैं और फिर उन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद फोटो-वीडियो बनाना नहीं, बल्कि छात्रों की भलाई के लिए काम करना है। हम हमेशा छात्र हितों के लिए खड़े रहेंगे। राणा ने दावा किया कि इस बार एबीवीपी को हार मिलेगी और एनएसयूआई और छात्र संगठन का पैनल बहुमत से जीत हासिल करेगा। उनका कहना है कि इससे कॉलेज का सही विकास हो सकेगा। कॉलेज चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि मतदान की तारीख 27 सितम्बर समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक मतगणना और शपथ ग्रहण उसी दिन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। किसी भी अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Also Click : Lucknow : ग्रोथ इंजन ही नहीं, देश का 'ग्रीन इंजन' भी बन रहा उत्तर प्रदेश, इंटरनेशनल ट्रेड शो में नजर आएगा पृथ्वी के प्रति उत्तर प्रदेश का संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow