Mussoorie : मसूरी आपदा से निपटने के लिये पालिका ने बुलाई आपात बैठक, अतिक्रमणकारियों को नही मिलेगी कोई मदद, नाले खाले होंगे खाली

उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों, खासकर वार्ड नंबर 6 में, पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण अब आपदा की चपेट में हैं ऐसे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की

Sep 20, 2025 - 19:49
 0  39
Mussoorie : मसूरी आपदा से निपटने के लिये पालिका ने बुलाई आपात बैठक, अतिक्रमणकारियों को नही मिलेगी कोई मदद, नाले खाले होंगे खाली
मसूरी आपदा से निपटने के लिये पालिका ने बुलाई आपात बैठक, अतिक्रमणकारियों को नही मिलेगी कोई मदद, नाले खाले होंगे खाली

रिपोर्ट: सुनील सोनकर

मसूरी : बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही होने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दोबारा से पटरी में लाने के लिये पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के नेतृत्व में आपात बैठक आहूत की गई गई।बैठक में सभी वार्ड सभासदों और अधिकारियों ने भाग लेकर अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट पेश की।पालिका ने राहत कार्यों को गति देने के लिए दो दिवसीय मूल्यांकन टीम का गठन किया है, जो हर वार्ड में नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपेगी।पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्पष्ट किया कि राहत कार्य केवल नगरपालिका की संपत्ति पर होंगे, निजी जमीन या अवैध निर्माणों को कोई सहायता नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों, खासकर वार्ड नंबर 6 में, पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण अब आपदा की चपेट में हैं ऐसे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।झड़ीपानी-कोल्हूखेत और देहरादून-मसूरी मार्ग की विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। पालिका कर्मचारियों को रविवार को भी ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके अलावा मसूरी में एक स्थायी डंपिंग स्टेशन बनाए जाने की योजना को भी तेजी दी जा रही है। सभासदों ने कहा कि कई वार्डों में पुश्ते गिर चुके हैं, मकानों को खतरा है, और सड़कों पर मलबा जमा है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सबसे पहले राहत कार्य झड़ीपानी वार्ड से शुरू किए जाएंगे।

Also Click : Saharanpur : शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने लिया जायजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow