Sambhal : जन क्रांति द्वारा प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, मांगे पूरी न होने पर सम्भल के किसी जुलूस में नहीं होगी साफ सफाई

अमरजीत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शोभायात्रा मार्ग को सही नहीं किया गया और वाल्मीकि शोभायात्रा पर छुट्टी घोषित नहीं की गई तो समाज के सफाई कर्मचा

By INA News Desk
Sep 20, 2025 - 19:50
156 Views
Sambhal : जन क्रांति द्वारा प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, मांगे पूरी न होने पर सम्भल के किसी जुलूस में नहीं होगी साफ सफाई
जन क्रांति द्वारा प्रशासन पर भेदभाव का आरोप, मांगे पूरी न होने पर सम्भल के किसी जुलूस में नहीं होगी साफ सफाई

एमजीएम कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने, वाल्मीकि जयंती की छुट्टी  व शोभायात्रा मार्ग सही करने की मांग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जन क्रांति संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को महात्मा गांधी मैमोरियल (एमजीएम) डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कॉलेज में बाहरी लोगों के आने-जाने से आए दिन उपद्रव की स्थिति बनती है, जिससे कॉलेज प्रशासन भी भयभीत रहता है। यदि कॉलेज में ड्रेस कोड लागू हो जाएगा तो बाहरी लोगों की पहचान आसानी से हो सकेगी और परिसर का माहौल सुरक्षित रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत ने कहा कि एमजीएम कॉलेज में लगातार बाहरी व्यक्तियों के आने से पढ़ाई का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

ई बार छात्र-छात्राओं के बीच विवाद की स्थितियां भी बन जाती हैं। उन्होंने बताया कि ड्रेस कोड लागू होने से न सिर्फ सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि अनुशासन भी कायम रहेगा। इसके साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से बदहाल पड़े वाल्मीकि शोभायात्रा मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग भी की। उनका कहना है कि शोभायात्रा मार्ग की स्थिति महीनों से खराब है, जिसके सुधार के लिए वे लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वाल्मीकि समाज की मांगों को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा।

अमरजीत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शोभायात्रा मार्ग को सही नहीं किया गया और वाल्मीकि शोभायात्रा पर छुट्टी घोषित नहीं की गई तो समाज के सफाई कर्मचारी किसी भी जुलूस में सफाई व्यवस्था नहीं करेंगे। साथ ही, प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसी भी कार्य में सहयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि शासन और प्रशासन वाल्मीकि समाज को हिंदू समाज का हिस्सा नहीं मानते और उनके अधिकारों को नकारते हैं। यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और अस्वीकार्य है।

जन क्रांति संगठन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी विकास चंद्र के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) को सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपते समय जन क्रांति के कार्यकर्ता मौजूद रहे और नारेबाजी कर अपने आक्रोश का इजहार किया।

Also Click : Saharanpur : शाकुम्भरी देवी मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने लिया जायजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow