Saharanpur : त्योहारों को लेकर डीआईजी और एसएसपी ने किया सहारनपुर में पैदल मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था के दिए निर्देश

अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि त्योहारों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध

Sep 26, 2025 - 21:54
 0  34
Saharanpur : त्योहारों को लेकर डीआईजी और एसएसपी ने किया सहारनपुर में पैदल मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था के दिए निर्देश
Saharanpur : त्योहारों को लेकर डीआईजी और एसएसपी ने किया सहारनपुर में पैदल मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था के दिए निर्देश

सहारनपुर। आगामी त्योहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया।पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि त्योहारों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।डीआईजी और एसएसपी ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, अव्यवस्थित पार्किंग व अतिक्रमण पर कार्रवाई करने, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow