Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा- सहारनपुर में नशा तस्कर चाँद मुहम्मद गिरफ्तार, 200 ग्राम चरस बरामद
गिरफ्तारी के बाद थाना मंडी में मुकदमा संख्या 386/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट,
सहारनपुर : सहारनपुर मंडल में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना मंडी पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 200 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। यह अभियान नशे के कारोबार को रोकने के लिए चलाया जा रहा है, जिसका नारा है "नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर"। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर तीनों जनपदों में यह अभियान चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के मार्गदर्शन में थाना मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी चाँद मुहम्मद पुत्र अलीशेर निवासी हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर को पकड़ा। वह पशु चिकित्सालय से चौकी मंडी समिति की ओर जा रहा था।
गिरफ्तारी के बाद थाना मंडी में मुकदमा संख्या 386/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगल में भांग के पौधों से चरस निकालता है और बेचता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र भड़ाना, उपनिरीक्षक जगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल 897 आशु और हेड कांस्टेबल 1208 बिजेंद्र शामिल थे। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Also Click : Hardoi : बीएलओ ड्यूटी न करने पर चार शिक्षक निलंबित, 35 शिक्षकों का वेतन रोका
What's Your Reaction?