Saharanpur : सहारनपुर पुलिस की सक्रियता से अपराधों में कमी, जनता का विश्वास बढ़ा
पुलिस ने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए वांछित, वारंटधारी, गैंगस्टर, लुटेरे, गौकशी करने वाले और चोरी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरे
सहारनपुर : जिले में पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी नजर रखकर और विभिन्न अभियानों के जरिए अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियानों का सकारात्मक असर दिख रहा है।
पुलिस ने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए वांछित, वारंटधारी, गैंगस्टर, लुटेरे, गौकशी करने वाले और चोरी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अदालत में मजबूत पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाई गई। इसके अलावा गैर जमानती वारंटों की तामील, लंबित जांचों का निपटारा, गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी, साइबर अपराध में ठगी गई रकम की वसूली और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी में भी सफलता मिली है।
पुलिस ने 1626 लंबित जांचों को गुणवत्ता के साथ निपटाया। साइबर हेल्पलाइन के जरिए 2341 शिकायतों का समाधान किया गया। 182 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को साइट्रेन पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। महिला अपराध से जुड़े 195 मामलों का निपटारा किया गया और 258 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियोजन के तहत मजिस्ट्रियल ट्रायल में 41 और सत्र ट्रायल में 24 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई।
पुलिस ने 10120 सम्मन, 1730 जमानती वारंट और 1765 गैर जमानती वारंटों पर कार्रवाई की। ऑपरेशन सवेरा के तहत 14 अगस्त 2025 से 21 सितंबर 2025 तक 62 मामले दर्ज किए गए, 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 3.784 किलोग्राम स्मैक, 4.279 किलोग्राम चरस तथा 7800 नशीली गोलियां बरामद की गईं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 73 मामलों में 79 अभियुक्तों को जुर्माना और कारावास की सजा दी गई।
आइजीआरएस पोर्टल पर 6472 शिकायतों का निपटारा किया गया, जिसमें जनता की संतुष्टि 87% रही। ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत 1838 माल का कानूनी निपटारा किया गया, वाहनों की नीलामी और जुआ अधिनियम के तहत 32.81 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। सर्विलांस के जरिए 80 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए। नलकूप, तार और ट्रांसफॉर्मर चोरी के मामलों में 210 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया, जिससे चोरी की घटनाओं में कमी आई। साइबर अपराध में पीड़ितों के खातों में 37.53 लाख रुपये वापस कराए गए। घुमंतू लोगों के सत्यापन में 467 स्थानों पर 595 व्यक्तियों की जांच की गई और 16 पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में
What's Your Reaction?











