Deoband : एल जनता इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि, वैश्य समाज की अग्रणी भूमिका पर जोर
दीपक राज सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पित रहा है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अस्पताल, कॉलेज, धर्मशाला का
देवबंद : शारदीय नवरात्र के पहले दिन महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर एल जनता इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में समाजवाद के प्रणेता और सत्ता के विकेंद्रीकरण के अग्रदूत थे।
दीपक राज सिंघल ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पित रहा है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अस्पताल, कॉलेज, धर्मशाला का निर्माण करना, व्यापार से रोजगार देना और शासन को राजस्व उपलब्ध कराना इसमें वैश्य अग्रवाल समाज की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने सभी को महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार, स्वाति सिंघल, भारत गोयल, संजय धीमान, शिखा सिंघल, नर्मदा त्यागी, बलदेव शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों आशीष कुमार, उपासना शर्मा, प्रेरणा राव, आदेश कुमार, ओम कुमार, सचिन कुमार, सुमन शर्मा, ईश्वर सिंह, विनय चौहान, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अर्चना शर्मा आदि ने भी महाराजा अग्रसेन को पुष्प अर्पित किए।
Also Click : नशे में कोबरा से करतब दिखाते युवक की सर्पदंश से मौत, वीडियो बनाते समय दो बार डसा; परिवार सदमे में
What's Your Reaction?











